DAINIKMAIL BIG BREAKING जालंधर के APJ कालेज के बाहर लहू लुहान हालत में मिली लड़की, लोग मदद की बजाय बना रहे थे वीडियो, मौके से गुजर रहे जालंधर west के आप प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने वीडियो बना रहे लोगो को नसीहत दे अपनी कार में डाल लड़की को अस्पताल पहुंचाया


जालंधर के एपीजे कालेज के बाहर एक लड़की हादसे का शिकार हो गयी थी और लहूलुहान हालत में वहाँ पड़ी थी। इस दौरान करतारपुर में एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे शीतल अंगुराल ने लोगो को भीड़ देख गाड़ी रुकवाई तो लोग मदद की बजाय लहू लुहान लड़की की वीडियो बना रहे थे। शीतल अंगुराल ने उन्हें नसीहत दी और लड़की को खुद अपनी गाड़ी में डाला और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शीतल अंगुराल ने बताया कि वो करतारपुर जा रहे थे रास्ते में लड़की घायल हालात में मिली जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

