\n\n जेल विभाग में तरस के आधार पर 24 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए - Dainik Mail
पंजाब

जेल विभाग में तरस के आधार पर 24 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए

Spread the NEWS

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तरस के आधार पर नौकरी संबधी मामलों के तुरंत हल के लिए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जेल विभाग ने तरस के आधार पर 24 उम्मीदवारों को आज यहां नियुक्ति पत्र दिए। पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नव-नियुक्त मुलाजिमों को बधाई देते हुए समर्पण भावना और ईमानदारी से काम करने का न्योता देते हुए कहा कि जेल हमारे समाज का अहम हिस्सा है, जोकि रास्ते से भटक गए लोगों को फिर मुख्य धारा में शामिल होने का मौका देती है।

उन्होंने नवनियुक्त मुलाजिमों से अपील की कि वे ईमानदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लें। बैंस ने कहा कि हम जेलों में सुधार तभी कर सकते हैं यदि हम एक टीम के तौर पर काम करें और इस बात को यकीनी बनाएं कि हर काम करने से पहले यह सोचे कि किए जाने वाले काम से विभाग के अक्स को ठेस तो नहीं पहुंचेगी और हमेशा कानून के दायरे में रहते हुए जन हितैषी काम करना है।

इस मौके पर उन्होंने 07 वार्डर, 08 क्लर्क और 09 सेवकों को सेवा के नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.ए. पी. सिन्हा, स्पैशल डी.जी हरप्रीत सिंह सिद्धू और आई.जी. जेल रूप कुमार अरोड़ा भी उपस्थित थे।

2

woolworths casino
woo bonus
aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino