\n\n पंजाबियों को Delhi Airport पर ही छोड़ गया Canada जाने वाला जहाज, फिर हुआ जमकर हंगामा - Dainik Mail
देशविदेश

पंजाबियों को Delhi Airport पर ही छोड़ गया Canada जाने वाला जहाज, फिर हुआ जमकर हंगामा

Spread the NEWS

: दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया जब अमृतसर से आए 45 के करीब पैसेंजर्स को कनाडा जाने वाला जहाज वहीं पर छोड़ गया। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर्स एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK692 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन्हें कैथे पैसिफिक की कनैक्टिड फ्लाइट पकड़नी थी, जिसने रात तकरीबन 7 बजे वैंकूवर के लिए रवाना होना था। लेकिन UK692 ने अमृतसर से ही आधा घंटा देरी से उड़ान भरी। जिसके बाद पैसेंजर्स को दिल्ली पहुंचने और अगली कनेक्टेड फ्लाइट के साथ संपर्क साधने में समय लग गया। लेकिन जब 45 पैसेंजर्स कैथे पैसिफिक के स्टाफ से मिले, तो उन्होंने देरी से आने के चलते साथ ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद वहां पर हंगामा हो गया।

दिल्ली सीएम केजरीवाल से की यह अपील

वहीं वहां मौजूद यात्रियों ने एक वीडियो जारी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से अपील करते हुए कहा कि वह आए और देखें कि लोगों के साथ क्या हो रहा है। अगर हम किसी यात्री को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? हमनें जहाज की 2-2 लाख की टिकट करवाई हुई है लेकिन क्या हमें इसका हर्जाना मिलेगा? हमारे टिकट के पैसों को इन्होंने अपने अधिकारियों की जेबों में डाला है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपील करते हैं पंजाब सीएम भगवंत मान से कि हमें यहां से निकाल कर अपने-अपने घरों में सही सलामत भेजा जाए।

2

woolworths casino
woo bonus
aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino