पंजाब

DAINIKMAIL CITY POLITICS आप के विधायक शीतल अंगुराल को नही मिला कोई नोटिस, विधायक बोले पार्टी मेरी मां, अगर बुलाएगी तो जरूर जाऊंगा, फिलहाल नोटिस नही मिला

Spread the NEWS

सोशल मीडिया पर लाइव होने के मामले में पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने की खबरों के बीच विधायक शीतल अंगुराल का पक्ष सामने आया है। विधायक ने नोटिस मिलने की खबरों का खण्डन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो पार्टी के सामने पहले ही अपना पक्ष रख चुके है। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि पार्टी की तरफ से किसी भी तरह का नोटिस उन्हे नही मिला है। पार्टी के प्रति वो ईमानदार है और कभी भी पार्टी के खिलाफ नही चल सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है वो भुलाया नही जा सकता । पार्टी की तरफ से कोई नोटिस नही आया है क्योंकि वो नैतिकता के आधार पर पहले ही अपना पक्ष रख चुके है। पार्टी मेरी मां है और पार्टी जब चाहे मुझे बुलाने का अधिकार रखती है मगर फिलहाल पार्टी ने किसी भी तरह का नोटिस नही दिया हैं ।पार्टी को लेकर वो वफादार है और वफादार रहेंगे क्योंकि मैंने जिन समर्थको के पक्ष में आवाज उठाई है वो हमारी पार्टी के ही समर्थक है और पार्टी के हर वैलिंट्यर के साथ कंधे से कंधा मिला के खड़ा हूं और किसी का भी नुकसान नहीं होने दूंगा।

2

aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino