Uncategorizedपंजाब

DAINIKMAIL CITY POLITICS सरकार गई फिर भी अवैध लाटरी चला रहा था हेनरी के करीबी कांग्रेसी पार्षद का देवर, चल रही थी अवैध लाटरी

Spread the NEWS

जालन्धर में कांग्रेस अवैध लाटरी को लेकर पांच साल चर्चा में रही और यही मुद्दा चुनाव में उनके गले की फांस बन गया था। मगर सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस से जुड़े लोगो का मोह अवैध लाटरी से भंग नहीं हुआ। जालंधर नॉर्थ के विधायक हेनरी के करीबी महिला पार्षद के देवर विशाल गिल के खिलाफ़ अवैध लाटरी के धंधे का मामला दर्ज किया गया है। थाना रामा मंडी की पुलिस को सूचना मिली थी की इलाके में अवैध लाटरी चल रही हैं। पुलिस ने रेड कर पांच लोगो को नामजद किया जिसमे कांग्रेसी पार्षद का देवर भी शामिल है। राजनीतिक रूप से परिवार हेनरी का करीबी है। आपको बता दे कि तीन दिन पहले सरकारी जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेसी पार्षद के पति रवि सैनी को हिरासत में लिया गया था जिसे विधायक छुड़ा कर के गए थे। इससे पहले भी दो कांग्रेसी पार्षद कानूनी शिकंजे में आ चुके है और सब से बड़ी बात है की यह सभी पार्षद नार्थ हल्के के है। सब से बड़ी बात है की नार्थ हल्के में विधायक भी कांग्रेसी ही है और इसी इलाके के अधिकतर नेता ऐसे मामलो में घिर रहे है जिससे कांग्रेस को हालत कमजोर हो रही है। इस मामले में भी विधायक के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

2

aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino