Uncategorized

DAINIKMAIL CITY POLITICS भाजपा को जालंधर west में मंडल प्रधान लगाने के लाले पड़े, टकसाली भाजपाइयों की बजाय कांग्रेस से आए इस नेता को बनाना पड़ा मंडल प्रधान, स्टेट युवा मोर्चा में सेक्ट्री को लगाना पड़ा मंडल प्रधान

Spread the NEWS

जालन्धर west में आप विधायक शीतल अंगुराल की सुनामी ऐसी आई की भाजपा को अब टकसाली भाजपाइयों मंडल की कमान संभालने के लिए नहीं मिल रहे हैं। मंडल नौ के प्रधान सौरभ सेठ ने भाजपा छोड़ कर आप ज्वाइन की तो आशंका जताई जा रही थी की भाजपा किसी टकसाली भाजपाइयों को यह जिम्मेवारी देकर डेमेज कंट्रोल करेगी मगर भाजपा ने एक और गलती कर ली है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए कुणाल शर्मा को मंडल नौ का प्रधान लगा दिया जिससे कई टकसाली भाजपाइयों अंदर ही अंदर खफा हो गए है और आने वाले दिनों में भाजपा के और लोग नाराज होकर पार्टी को अलविदा कह सकते हैं

 हालांकि कुणाल शर्मा कांग्रेस में अच्छा रसूख रखते थे और युवा कांग्रेस में सक्रिय होने के कारण भाजपा ने उन्हे स्टेट युवा मोर्चा में सेक्ट्री का पद दिया था। मगर हैरानी की बात यह हुई की स्टेट की युवा टीम के महत्वपूर्ण पद से कुणाल को मंडल की राजनीति में डाल दिया गया और उन्हें मंडल प्रधान लगा दिया गया। भाजपा के एक व्यक्ति एक पद का नियम है तो कुणाल से फिर स्टेट का पद चला गया और मंडल का पद मिल गया।

 

2

aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino