\n\n नए लुक में नजर आएंगी पंजाबी एक्ट्रेस Neeru Bajwa, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म Criminal का पोस्टर - Dainik Mail
मनोरंजन

नए लुक में नजर आएंगी पंजाबी एक्ट्रेस Neeru Bajwa, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म Criminal का पोस्टर

Spread the NEWS

नीरू बाजवा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लौंग लाची-2’ और ‘ब्यूटीफुल बिल्लो’ को लेकर सुर्खियां बटौंर रही हैं। इसी बीच, फिल्म के प्रमोशन में बिजी नीरू बाजवा ने अब एक और फिल्म का ऐलान किया है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्रााम पर फिल्म ‘क्रिमिनल’ का पोस्टर शेयर किया है।

‘क्रिमिनल’ नाम की यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है। इंटेंस पोस्टर की बात करें तो इसमें नीरू बाजवा, राघवीर बोली, प्रिंस कंवलजीत और धीरज कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह ‘बिग डैडी फिल्म्स’ की डेब्यू फिल्म होगी। पेज ने पहले ही शूट से कुछ झलकियां साझा की हैं, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं था क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक का खुलासा नहीं किया था।

क्रेडिट डिटेल्स की बात करें तो फिल्म “क्रिमिनल” का निर्देशन गरिंदर सिद्धू ने किया है और फिल्म की कहानी नवीन जेठी और विनोद असवाल ने लिखी है। क्रिमिनल गिप्पी ग्रेवाल द्वारा निर्मित है और इसे गिप्पी की बिग डैडी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, नीरू बाजवा की अनूठी शैली की फिल्म 23 सितंबर-2022 को रिलीज होने वाली है।

2

woolworths casino
woo bonus
aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino