\n\n हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन के सीक्वल में काम करेंगे तमिल सुपरस्टार धनुष - Dainik Mail
मनोरंजन

हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन के सीक्वल में काम करेंगे तमिल सुपरस्टार धनुष

Spread the NEWS

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन के सीक्वल में काम करते नजर आयेंगे। धनुष ने एंथनी और जो रुसो द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा द ग्रे मैन के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसका 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ।धनुष ने ऐलान किया है कि वह नेटफ्लिक्स हिट‘द ग्रे मैन’की सीक्वल में मर्डरर अविक सान उर्फ द लोन वुल्फ के रुप में वापस आएंगे।

धनुष ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वह हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग के सीआईए कोर्ट जेंट्री उर्फ सिएरा सिक्स को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो क्लिप में वो कह रहे हैं-‘सिक्स, मैं लोन वुल्फ बोल रहा हूं। मैंने सुना है कि हम दोनों एक ही आदमी की तलाश कर रहे हैं। मैं तुम्हें कुछ सलाह देना चाहता हूं। उसे खोजना बंद करो। तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो। क्योंकि अगर मैंने उसे पहले खोज लिया, तो तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं बचेगा। लेकिन अगर तुम उसे पहले ढूंढ लेते हो, तो मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है।‘

इस ऑडियो क्लिप को शेयर करते हुए धनुष ने लिखा,‘ग्रे मैन यूनिवर्स का विस्तार हो रहा है और सीक्वल आ रहा है लोन वुल्फ तैयार है, है ना?‘ गौरतलब है कि फिल्म‘द ग्रे मैन’वर्ष 2009 में रिलीज हुई राइटर मार्क ग्रेनी की नॉवेल पर आधारित है।‘द ग्रे मैन’की कहानी एक सीआईए एजेंट सिएरा सिक्स के इर्द गिर्द घूमती है, जिससे लगती से कुछ सिक्रेट््स बाहर आ जाते हैं और वो इसके साथ ही अपने साथी लॉयड हैनसेन (क्रिस इवांस) और इंटरनेशनल मर्डरर गैंग के निशाने पर आ जाता है।

2

woolworths casino
woo bonus
aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino