\n\n श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के कारण दूसरे दिन जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित - Dainik Mail
देश

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने के कारण दूसरे दिन जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित

Spread the NEWS

श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आने के कारण रविवार को दूसरे दिन यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए 378 यात्रियों का नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 2 मार्गों से 30 जून को शुरू हुई थी और इसे ‘रक्षा बंधन’ पर श्रावण पूर्णिमा के दिन 11 अगस्त को खत्म होना है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘पर्याप्त श्रद्धालु न आने के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित है…हम यात्रा खत्म होने से पहले संभवत: एक और जत्था भेज सकते हैं, लेकिन यह श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर करेगा।’ अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर पिछले कुछ दिनों से वीरान है, जिसके कारण सामुदायिक रसोई के संचालकों ने वहां से अपना काम समेट लिया है। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2 अगस्त को श्रद्धालुओं से खराब मौसम तथा बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर 5 अगस्त से पहले गुफा मंदिर के दर्शन करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2

woolworths casino
woo bonus
aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino