DAINIKMAIL CITY POLITICS अब खुलेगी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के घोटालों की पोल, नए चेयरमैन संघेड़ा ने विधायक अरोड़ा की मौजूदगी में संभाली कुर्सी, पुरानी सरकारों के कार्यकाल में हुए घोटाले भी होंगे बेनकाब

Spread the NEWS

सरकार द्वारा नियुक्त जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेडा ने आज विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। ईमानदार छवि के माने जाने वाले जगतार सिंह संघेडा ने चार्ज लेते ही कहा की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग तेज होगी।

ट्रस्ट के दफ्तर में एक सादे समारोह के दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए ट्रस्ट की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहरवासियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होनें कहा कि नई जन हितैषी योजनाएं बनाने के इलावा ट्रस्ट की जिन योजनाओं में आवंटियों को परेशानी हो रही है, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और उनको राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय संकट से बाहर निकालकर कर्ज मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी।इस अवसर पर विधायक रमन अरोडा ने पद संभालने पर जगतार सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह ट्रस्ट की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू कर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे । इस मौके पर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

विधायक बोले पिछले चेयरमैन ने उनके हल्के में किए खेल

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा की ईमानदार छवि के जगतार सिंह संघेडा को सरकार ने इस पद पर बिठा कर साबित किया है की ट्रस्ट में घोटाले करने वालो की खैर नहीं है। उन्होंने कहा की उनके इलाके सूर्य एनक्लेव और अन्य विकसित कालोनियों में खेल किए गए है। वो सारे मामले से चेयरमैन को अवगत करवा के कारवाई करवाएंगे।

विधायक बोले सेठी का खेल भी करेंगे बेनकाब

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के इतिहास में सेठी नामक एक व्यक्ति लंबे से खेल करता रहा है। कई साल पहले भी विजिलेंस ने उस पर शिकंजा कसा था अब वो फिर से विजिलेंस जांच में घिरा है। जिस से साफ है एक ही व्यक्ति विजिलेंस के घोटालों में बार बार सामने आ रहा है। इसलिए जांच को जायेगी की पिछली सरकारों में ने क्या खेल किए है। नए चेयरमैन संघेड़ा ईमानदार है और वो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कारवाई करवाएंगे।