Uncategorized

DAINIKMAIL POLITICAL BLAST कांग्रेस के बाद जालन्धर west के विधायक शीतल अंगुराल ने हल्के में भाजपा की कमर हिलाई, भाजपा के दो मंडल प्रधान, महिला पार्षद और जिला उप प्रधान का इस्तीफा

Spread the NEWS

जालन्धर west के विधायक शीतल अंगुराल हल्के में कांग्रेस में बड़ी सेंध लगा डिप्टी मेयर को आप ज्वाइन करवाने के बाद अब भाजपा की कमर हिलाने जा रहे है। भाजपा की जालंधर west की रीड की हड्डी माने जाने वाले 2 मंडल प्रधान, महा पार्षद और जिला उप प्रधान ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इन में पार्षद वरेश मिंटू, पार्षद श्वेता धीर,  उनके पति मंडल प्रधान वनीत धीर, मंडल प्रधान सौरभ सेठ और भाजपा के जिला उप प्रधान अमित सघा शामिल है। उक्त सभी नेता भाजपा के जालंधर west में सक्रिय नेता थे और हल्के में भगत चुनी लाल के समर्थक रहे है। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में सभी ने मोहिंदर भगत का समर्थन किया था मगर वो जीत नहीं पाए थे। शीतल अंगुराल भाजपा से आप में गए थे इसलिए सभी नेताओ से उनके करीबी संबंध रहे है। चर्चा है की सभी नेता किसी भी समय आप ज्वाइन कर सकते है और आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की सहमति भी ले ली गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन नेताओ ने अभी किसी पार्टी में जाने का ऐलान नहीं किया है मगर वनीत धीर ने इसका ठीकरा भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा पर फोड़ा है।

भाजपा के जिला महामंत्री ढींगरा को लेकर पशोपश बरकरार

भाजपा के जिन नेताओ ने जालंधर west में भाजपा छोड़ी है उन दोस्तो के समूह में भाजपा के जिला महामंत्री राजीव ढींगरा भी शामिल है। हालांकि उन्होंने अभी पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है टिकटों की कमिटमेंट पर अभी पेच फंसा है। आपको बता दे की पार्टी छोड़ने वाले नेताओ के साथ साथ ढींगरा भी जालंधर west के ward 37 से चुनाव लड़ते रहे है। ऐसे में यदि वो भाजपा छोड़ आप में आते है तो उनका मुकाबला कांग्रेसी पार्षद कमलेश ग्रोवर के साथ होगा। हालांकि ढींगरा ने पार्टी छोड़ने को लेकर कोई भी बयान जारी नही किया है।

 

 

 

 

 

2

aviator non gamstop casino chicken road олимп казино uk non gamstop casino